logo

भाजपा के दिग्गज नेता रघुबर दास, दीपक प्रकाश ने बाबूलाल के अध्यक्ष बनने पर कही ये बड़ी बात..

WhatsApp_Image_2023-07-04_at_7_33_28_PM.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबूलाल मरांडी के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही भाजपा के शीर्ष नेताओं ने बधाइयां देनी शुरू कर दी. रांची से लोकसभा सांसद संजय सेठ ने कहा, बीजेपी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री और पूर्व वनांचल प्रदेश के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कार्य किया है। बाबूलाल मारंडी के पास काफी लंबा अनुभव रहा है, जिसका लाभ भाजपा को मिलेगा। हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए यह गौरव का पल है। उनके नेतृत्व में झारखंड भाजपा का संगठन नई ऊंचाइयों को छूयेगा।

2024 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी- रघुवर 

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा, मुझे पूरा यकीन है कि आप के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा नए उमंग और उत्साह के साथ आगे बढ़ेगी। साथ ही 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में प्रचंड विजय के साथ देश और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी। इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने भी ट्वीट कर बाबूलाल को बधाई दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N